Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

बस दुर्घटना में हुई अमरनाथ यात्रियों की मृत्यु पर प्रधान मंत्री ने शोक जताया; दुर्घटना पीड़ितों के लिए अनुग्रह सहायता राशि की घोषणा की


प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, ने जम्मू एवं कश्मीर में एक बस दुर्घटना में हुई अमरनाथ यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘जम्मू कश्मीर में हुई बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मृत्यु से मुझे बहुत तकलीफ हुई है। मेरी प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
जो लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूँ।’’

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना के मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।