Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमति शेख हसीना ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से बातचीत की और आम चुनाव-2019 में मिले जनादेश के लिए बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमति शेख हसीना से बातचीत की।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमति शेख हसीना ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार को भारत की जनता द्वारा दिये गये जनादेश के लिए बधाई दी। श्रीमति शेख हसीना प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को चुनाव में विजय हासिल करने पर बधाई देने वाली पहली विदेशी नेता बन गई हैं। यह भारत और बांग्‍लादेश के बीच घनिष्‍ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाता है। यह दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन सद्भाव को भी दर्शाता है।

दोनों नेताओं ने भारत-बांग्‍लादेश संबंधों को अप्रत्‍याशित रूप से नई ऊंचाई पर ले जाने का भी संकल्‍प लिया। उन्‍होंने सुरक्षा, व्‍यापार, परिवहन, ऊर्जा और जन संबंधों में भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए चल रही योजनाओं को तेजी से पूरा करने के महत्‍व पर जोर दिया। ऐसा करने के लिए बंगबंधु शेख मुजिबुर्रहमान की 2020 में आयोजित होने वाली जन्‍मशती और 2021 में बांग्‍लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ को देखते हुए अगले तीन वर्ष बहुत महत्‍वपूर्ण होंगे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने का काम शुरू करने के लिए जल्‍द से जल्‍द बैठक करने के लिए तारीख निर्धारित करने के बारे में सहमति व्‍यक्‍त की।