पीएमइंडिया
बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जामन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
माननीय प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हाल में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में बांग्लादेश को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
गृहमंत्री असदुज्जामन ने प्रधानमंत्री को भारत के सहयोग और एकजुटता के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री को बांग्लादेश की स्थिति से भी अवगत कराया।
Bangladesh Home Minister Mr. Asaduzzaman Khan called on the Prime Minister. pic.twitter.com/tnrtrTUQra
— PMO India (@PMOIndia) July 28, 2016