Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से आज मुलाकात की

बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से आज मुलाकात की


बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों ने प्रधानमंत्री से आज मुलाकात की है ।

बिम्सटेक सदस्य राष्ट्रों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों ने बिम्सटेक के प्रति प्रधानमंत्री के नजरिए को सराहा और साथ ही उन्हें बिम्सटेक राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की प्रथम बैंठक आयोजित करने पर धन्यवाद दिया ।

सुरक्षा प्रमुखों ने अपने विचारों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया ।

प्रधानमंत्री ने उनसे आह्वान किया कि प्रमुख सुरक्षा खतरों पर सब सदस्य राष्ट्र एकसाथ काम करें । ऐसे खतरों में आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग्स, हथियार, मानव तस्करी एवं प्राकृतिक आपदाएं शामिल है ।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सभी सदस्यों को गैर पारंपरिक सुरक्षा खतरों पर साथ काम करना चाहिए । ऐसे खतरों में साइबर सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र शामिल है ।