पीएमइंडिया
ब्राजील गण्राज्य की सरकार
और
भारतीय गणराज्य की सरकार के बीच निम्नलिखित मसलों पर सहमति बनी-
यहां पर 25 जनवरी 2004 को दोनों गणराज्यों की सरकारों के बीच बाहरी स्पेस में सहयोग एवं उसके शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर हुए समझौते का स्मरण किया गया। इसके अलावा एक अन्य समझौते को भी याद किया गया जिसमें, 4 जून 2007 को भारतीय दूर संवेदन (आईआरएस) सेटलाइट के माध्यम से आंकड़े प्राप्त करने के लिए ब्राजील के भू केन्द्र के उन्नयन में सहयोग करने संबंधी करार पर हस्ताक्षर किये गये थे जो 4 जून 2010 को समाप्त हो गया था। उसी के अनुच्छेद-6.2 से:
इसमें इस पर बात पर ध्यान दिया गया कि ब्राजील की स्पेस एजेंसी (एईबी) और भारतीय स्पेस अनुसंधान संगठन (इसरो) इस समझौते के अनुरूप इसके विकास, सहयोग और समन्वय के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे।
उक्त करार की धारा 2 के भाग 2 में इस बात का प्रावधान किया गया है कि विभिन्न कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने के लिए दोनों एजेंसियां अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्य संस्थाओं को नियुक्त कर सकती हैं।
इसमें उल्लेखनीय है कि इसरो ने प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए भरतीय सुदूर संवेदन सेटलाइटों की एक श्रृंखला विकसित की है। इन सेटलाइटों के माध्यम से विश्व के अनेक भू केन्द्र से भी डाटा प्राप्त किया जाता है।
इसमें इसको भी ध्यान में रखा गया कि ब्राजील की दूर संवेदन डाटा नीति के तहत ब्राजील और उसके पड़ोसी देश के लोगों को विभिन्न पर्यावरण संबंधी अनुप्रयोगों के लिए सेटलाइट रिमोट सेंसिंग डाटा के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
ब्राजील के हित में इस बात का ध्यान रखा गया कि वह दिसंबर 2008 को इसरो, एईबी और स्पेस अनुसंधान राष्ट्रीय संस्थान (आईएनपीई) के बीच एक करार पर हस्ताक्षर हुए थे कि ब्राजील भारत के रिसोर्ससेट-2 और रिसोर्ससेट-1 से आंकड़े प्राप्त करेगा।
इस बात की उम्मीद जताई गई कि स्पेस गतिविधियों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग सक्रिय तौर पर जारी रहेगा। इससे दोनों देशों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का लाभ मिल सकेगा।
अगला लक्ष्य स्पेस के क्षेत्र में दोनों देशों के निजी क्षेत्रों में वाणिज्यिक और औद्योगिक सहयोग करने का तय किया गया।
निम्निलिखित बिन्दुओं पर सहमति बनी:-
सेक्शन भाग-1
उद्देश्य :-
इस समझौते को लागू करने का उद्देश्य भारतीय दूर संवेदन (आईआरएस) सेटलाइट के माध्यम से आंकड़े प्राप्त करने के लिए ब्राजील के भू केन्द्र के उन्नयन में सहयोग के सेवा एवं शर्तों को परिभाषित करना है।