पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इस के ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समकक्षों के बीच ऊर्जा बचत और ऊर्जा सक्षमता के लिए सहयोग को मजबूत करने और इसे ज्यादा विकसित करने के लिए तैयार समझौते पत्र को मंजूरी दे दी। इन देशों के बीच समानता और परस्पर लाभ के आधार पर ऊर्जा बचत और सक्षमता के लिए सहयोग को बढ़ाया जाना है।
समझौते पत्र के मुताबिक ऊर्जा बचत और ऊर्जा सक्षमताके लिए निम्न क्षेत्रों में सहयोग होना है-
• संयुक्त वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी शोध
• व्याख्यान और गोष्ठियों का आयोजन
• क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण
• प्रौद्योगिकी विकास और एक दूसरे के बीच नीतियों और बेहतर कार्य पद्धतियों का आदान-प्रदान
• ब्रिक्स देशों के कारोबारी संगठनों में लगे उपकरणों के लिए ऊर्जा बचत और ऊर्जा सक्षमता से जुड़े नजरिये को बढ़ावा देना। ब्रिक्स देशों के बीच इसे बढ़ावा देने के लिए मेजबान देशों से विचार-विमर्श।
इस समझौते पत्र के तहत ब्रिक्स देश ऊर्जा बचत और ऊर्जा सक्षमता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के समग्र कार्यक्रम की संभावना तलाशेंगे। इसके तहत खास ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं में साझा परियोजनाओं, उपयोगी तरीके के इस्तेमाल और ऊर्जा बचत और सक्षमता के साधनों को बढ़ावा दिया जाएगा।