Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव महामहिम श्री एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने चौथी बार ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीयता के महत्व और समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की, जिनमें चल रहे संघर्ष और नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई, नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति और वैश्विक खाद्य सुरक्षा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस को उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

****

पीके/केसी/जेएस /डीए