Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

ब्रि‍क्‍स शि‍खर सम्‍मेलन से अलग प्रधानमंत्री की दक्षि‍ण अफ्रीकी राष्‍ट्रपति और दक्षि‍ण अमेरि‍की नेताओं के साथ मुलाकात


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को ब्रासी‍लि‍या में ब्रि‍क्‍स शि‍खर सम्‍मेलन से अलग दक्षि‍ण अफ्रीकी राष्‍ट्रपति श्री जैकब जुमा से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति जुमा ने प्रधानमंत्री को उनकी चुनाव में भारी जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भी राष्‍ट्रपति जुमा को उनके दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और दक्षि‍ण अफ्रीका के बीच संबंधों को वि‍शेष और खास बताते हुए कहा कि इनमें दक्षि‍ण अफ्रीका में भारतीय समुदाय की अच्‍छी खासी उपस्‍थि‍ति, उपनि‍वेशवाद और रंगभेद के खि‍लाफ उनके साझा संघर्ष तथा अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर उनके समान रूख के कारण मजबूती आई है। श्री मोदी ने कहा कि महात्‍मा गांधी के जीवन ने दोनों देशों के बीच वि‍शेष संबंधों को जन्‍म दिया है। उन्‍होंने जनवरी, 2015 में महात्‍मा गांधी के भारत वापस लौटने के उपलक्ष्‍य में आयोजि‍त होने वाले शताब्‍दी समारोह में शामि‍ल होने के लि‍ए दक्षि‍ण अफ्रीका को आमंत्रि‍त कि‍या। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति नेल्‍सन मंडेला को भी श्रद्धांजलि अर्पि‍त की।

दोनों नेताओं ने द्वि‍पक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, दोनों देशों के हि‍तों को आगे बढाने, तथा वि‍श्‍व के वि‍कास के लि‍ए अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर साथ-साथ कार्य करने का आह्वान कि‍या। राष्‍ट्रपति जुमा ने दक्षि‍ण अफ्रीका में लघु और मझौले उद्योगों को मजबूत करने के लि‍ए प्रधानमंत्री से मदद मांगी। श्री मोदी ने राष्‍ट्रपति जुमा की पहल का स्‍वागत करते हुए भारत की पूरी मदद की पेशकश की और पि‍छले वर्ष ब्रि‍क्‍स की मेहमाननवाजी के लि‍ए राष्‍ट्रपति जुमा को धन्‍यवाद दि‍या।

प्रधानमंत्री को ब्रि‍क्‍स और ब्राजील के राष्‍ट्रपति रोसेफ द्वारा आयोजि‍त बैठक के दरम्‍यान ग्‍यारह दक्षि‍ण अमेरि‍की नेताओं से बातचीत करने का अवसर भी मि‍ला। यह पहला अवसर था जब कि‍सी भारतीय प्रधानमंत्री को एक ही जगह इतने दक्षि‍ण अमेरि‍की नेताओं से मि‍लने का अवसर मि‍ला हो। दक्षि‍ण अमेरि‍की नेताओं ने दक्षि‍ण अमेरि‍का के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लि‍ए प्रधानमंत्री की मजबूत वचनबद्धता की प्रशंसा की। उन्‍होंने दक्षि‍ण अमेरि‍का को भारत के लि‍ए वि‍शाल संभावनाओं तथा वैश्‍वि‍क आर्थि‍क वि‍कास का एक स्‍तंभ बताया। उन्‍होंने भारत के साथ नजदीकी संबंध वि‍कसि‍त करने की इच्‍छा जारी की और उन्‍हें दक्षि‍ण अमेरि‍का में द्वि‍पक्षीय यात्रा करने के लि‍ए आमंत्रि‍त कि‍या। प्रधानमंत्री ने गुयाना, पेरू और सुरीनाम के राष्‍ट्रपति‍यों से वि‍स्‍तृत बातचीत की।