पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीमा प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के लिए अपनी पूर्व व्यापी मंजूरी दे दी है। इस एमओयू पर फरवरी, 2016 में हस्ताक्षर किए गए थे।
इस एमओयू से दोनों प्राधिकरणों के बीच संपर्क माध्यम जैसे सहयोग का खाका उपलब्ध होने से बीमा निरीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। इसके परिणामस्वरूप कानूनों और नियमों के कार्यान्वयन/अनुपालन सुनिश्चित करने में गोपनीय सहित नियामक और निरीक्षण संबंधी जानकारी साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी।