पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारती सूचना सेवा (आईआईएस) ग्रुप ‘ए’ के संवर्ग पुनर्गठन को मंजूरी दी है।
इस पुनर्गठन के तहत शीर्ष स्तर पर दो पद, उच्च प्रशासकीय ग्रेड के पांच पद और वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर पर 19 पद जोड़े गए हैं। जबकि अन्य स्तर पर मिलान के साथ पदों में कमी की गई है। इस पुनर्गठन से आईआईएस कैडर में मौजूदा ठहराव की समस्या दूर होगी और आईआईएस अधिकारियों के करियर की संभावनाओं में सुधार होगा। संवर्ग समीक्षा की इस गतिविधि से सरकार की मीडिया एवं संचार इकाइयों का कामकाज बेहतर होगा।
आम लोगों की भलाई के लिए सरकारी नीतियों में विस्तार के लिए जारी कोशिश और हाल के वर्षों में इस तरह के उपायों को बढ़ावा देने की जरूरतों के मद्देनजर कैडर की समक्षा की जा रही है।