Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत एवं स्लोवेनिया के मध्य दोहरे कर परिहार एवं आय पर लगने वाले कर से जुड़े करार में संशोधन करने वाला मसविदे को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत और स्लोवेनिया के बीच दोहरे करवंचन और आय पर कर परिहार से जुड़े करार में संशोधन करने वाले मसविदे पर हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

संधिपत्र में संशोधन से कर संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान पर वर्तमान ढांचे को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी जिससे दोनों देशों के बीच कर चोरी और कर वंचन पर अंकुश लगेगा और कर के संग्रह में आपसी सहयोग स्थापित हो पाएगा।