Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और अमेरिका हैदराबाद में नवंबर 2017 में होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के सह-मेजबान होंगे


भारत और अमेरिका हैदराबाद में 28-30 नवंबर 2017 तक होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के सह-मेजबान होंगे।

अपने ट्विटर एकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहाः

‘भारत और अमेरिका हैदराबाद में 28-30 नवंबर 2017 तक होने वाले वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) की सह-मेजबानी करेंगे।

यह सम्मेलन उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को वैश्विक नेताओं के साथ लाने का अनूठा अवसर होगा।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की नेता के तौर पर वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2017 में सुश्री इवांका ट्रंप की मौजूदगी का इंतजार रहेगा।’