Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और कोरिया के बीच समुद्रीय परिवहन एवं लॉजिस्टिक्‍स के क्षेत्रों में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और कोरिया गणराज्‍य के बीच समुद्रीय परिवहन एवं लॉजिस्टिक्‍स के क्षेत्रों में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने को मंजूरी दे दी।

यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच समुद्रीय परिवहन और लॉजिस्टिक्‍स के क्षेत्रों में सहयोग की परिकल्‍पना करता है, ताकि निम्‍नलिखित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा सके:-

1- प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान के जरिये समुद्रीय परिवहन के क्षेत्रों में।

2- सूचना एवं अनुभवों में।

3- नाविकों का प्रशिक्षण और बंदरगाह संचालन।

4- समानता और परस्‍पर लाभ के सिद्धांत के आधार पर अंतरराष्‍ट्रीय समुद्रीय परिवहन के क्षेत्र में संबंधों का विकास।

5- दोनों देशों के समुद्रीय परिवहन और लॉजिस्टिक्‍स से संबंधित संगठनों और कम्‍पनियों के बीच सहयोग और भागीदारी सुगम बनाना।

6- घरेलू और विदेशी बंदरगाहों का उपयोग,विकास एवं प्रबंधन।

7- साझा कारोबार।

8- समुद्रीय परिवहन और लॉजिस्टिक्‍स के क्षेत्र में विशेषज्ञों का आदान-प्रदान।

9- समुद्रीय विकास पर अनुसंधान कराना और।

10- दोनों पक्षों द्वारा संयुक्‍त रुप से तय किये जाने वाला अन्‍य प्रकार का सहयोग।