Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और तुर्केमेनिस्तान के बीच दोहरे कराधान और टैक्स चोरी से बचाव संबंधी दोहरे कराधान बचाव समझौते (डीटीएसी) में प्रोटोकोल के जरिये संशोधन


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत और तुर्केमेनिस्तान के बीच दोहरे कराधान और टैक्स चोरी से बचाव संबंधी दोहरे कराधान बचाव समझौते (डीटीएसी) में एक प्रोटोकोल के जरिये संशोधन को मंजूरी दे दी गई।

यह समझौता बैंक जानकारी और बगैर कर ब्याज के जानकारी समेत कर मामलों की प्रभावी जानकारी साझा करने के अंतरराष्ट्रीय मानक मुहैया कराता है। समझौते में कहा गया है तुर्केमेनिस्तान में भारतीय निवासी से संबंधित जानकारी तुर्केमेनिस्तान और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से साझा की जाएगी। दोनों के बीच इस तरह की जानकारी का आदान-प्रदान होगा।

प्रोटोकोल के तहत समझौते के दुरुपयोग को रोकने के लिए लिमिटेशन ऑफ बेनिफिट धारा जोड़ी गई है। इस धारा के तहत घरेलू टैक्स चोरी के मामले में इसमें मौजूद प्रावधानों का इस्तेमाल होगा।