पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत और नाइजीरिया के बीच सजा काट रहे व्यक्तियों के स्थानांतरण संबंधी संधि पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी दे दी गई।
इस संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद नाइजीरिया की जेलों में बंद भारतीय कैदी और भारत में बंद नाइजीरियाई कैदी बाकी की सजा अपने देश की जेलों में काट सकेंगे। इससे वह अपने परिवार के पास रह सकेंगे। इससे उनको सामाजिक पुनर्वास की सुविधा होगी।
भारत सरकार युनाइटेड किंगडम, मॉरिशियस, बुल्गेरिया, ब्राजील, कंबोडिया, मिस्र, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, साउदी अरब, ईरान, कुवैत, श्रीलंका, यूएई, मालदीव, थाइलैंड, टर्की, इटली, बोसनिया और हर्जेगोविना, इजराइल, रूस और वियतनाम की सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। इसके अलावा कनाडा, होंगकोंग, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन की सरकारों के साथ समझौता वार्ताएं संपन्न कर चुकी हैं।