पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच संशोधित हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दे दी।
हवाई सेवा करार भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागरिक उड्डयन संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने की क्षमता है।