पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और ब्रूनेई दारेस्सलाम के बीच युवा एवं खेल मामलों के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन के बारे में अवगत कराया गया। दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर 2-02-2016 को बंदर सेरी बेगावान, ब्रूनेई में हस्ताक्षर किए गए।
दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों में युवा एवं खेल मामलों के क्षेत्र में कार्यक्रमों का आदान-प्रदान, अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आदान-प्रदान, खेल सुविधाओं, खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण और शारीरिक तैयारी, स्पोर्ट्स फिटनैस और शारीरिक शिक्षा के संदर्भ में प्रतिभागियों के बीच खेलों का प्रचार शामिल हैं। इनके अलावा, इसमें प्रशिक्षण, खेल प्रतिभा की पहचान, खेल प्रबंधन एवं प्रशासन, युवाओं और खेलों के संबंध में सूचना प्रणाली, खेलों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास, खेलों में सूचना का विकास एवं वृद्धि आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।