पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल भारत और मंगोलिया के बीच 5 वर्ष के लिए किए गए समझौते को अपनी मंजूरी दे दी। इस समझौते पर प्रधानमंत्री के मंगोलिया के दौरे के समय 17 मई, 2015 को उलानबटोर में हस्ताक्षर किए गए थे।
सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने से परस्पर लाभ, समानता और भाई-चारे के आधार पर नई और नवीकरणीय उर्जा के मुद्दे पर द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सहकारी संस्थागत संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस समझौते से भारत और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।