Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और सेशल्स के बीच नवीकर्णीय ऊर्जा सहयोग के बारे में समझौता ज्ञापन को कैबिनेट की मंजूरी


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अद्यक्षता में हुई बैठक में उस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का अनुमोदन कर दिया जो मार्च, 2015 में प्रधानमंत्री की सेशल्स यात्रा के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में भारत और सेशल्स के बीच किया गया था।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य समानता और आपसी लाभ के आधार पर दोनों देशों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग को सुदृढ़, प्रोत्साहित और विकसित करना है। समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।