Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और सेशल्‍स के बीच समुद्र आधारित अर्थव्‍यवस्‍था के क्षेत्र में सहयोग के ढांचे पर प्रोटोकाल


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्र पर आधारित अर्थव्‍यवस्‍था के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रोटोकाल हेतू आज इसकी पूर्व-व्‍यापी स्वीकृति दे दी। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त, 2015 को सेशल्स के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत और सेशल्स के बीच इस संदर्भ में हस्ताक्षर किये गए थे।

इस प्रोटोकाल के अंतर्गत दोनों देशों के बीच सतत विकास और आर्थिक उद्देश्यों के लिए महासागर अध्ययनों के मामलें में सहयोग के तंत्र और साधनों के साथ-साथ समुद्र आधारित संसाधनों का वैज्ञानिक अन्वेषण और दोहन किया जाएगा।

यह सहयोग समुद्रीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत के रणनीतिक सहयोग, मानव संसाधनों के निर्यात से लाभ, विशेषज्ञता और तकनीकी को बढ़ाएगा और यह सेशल्स के साथ सहयोग के मामले में समुद्र आधारित संसाधनों के लिए भारत की पहुँच में वृद्धि करेगा। सेशल्‍स के साथ समुद्रीय अर्थव्‍यवस्‍था में सहयोग से समुद्र आधारित संसाधनों पर पर नवीन आंकड़े प्रदान करेगा और भारतीय वैज्ञानिकों और अनुसंधान संस्‍थानों द्वारा विकसित विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी को सांझा भी किया जा सकता है। इससे महासागर के अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में घरेलू अभिनवों में भी सहायता मिलेगी।