पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत के निर्यात आयात बैंक (एक्जिम बैंक) में 800 करोड़ रुपए की पूंजी लगाने को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी, जिसकी स्वीकृति अनुदान मांगों में दी गई थी और बैंक के भावी विकास में मदद के लिए वित्त मंत्री ने इस पर अपनी सहमति जताई थी।
एक्जिम बैंक की स्थापना भारत के निर्यात-आयात बैंक अधिनियम, 1981 के तहत वर्ष 1982 में एक वैधानिक निगम के रूप में हुई थी, ताकि निर्यातकों एवं आयातकों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा सके।