पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित चीनी पत्रकारों के साथ बातचीत की तथा कहा कि ‘भारत और चीन इतिहास से जुड़े हैं, संस्कृति द्वारा बंधे हुये हैं तथा समृद्ध परम्पराओं से प्रेरित रहे हैं। एक दूसरे के साथ मिलकर ये समस्त मानव जाति के लिये उज्ज्वल भविष्य का सृजन कर सकते हैं।’
प्रधानमंत्री ने हमारे द्विपक्षीय सम्बंधों के ‘‘इंच (भारत और चीन) से मीलों (मलेनीअम ऑफ एक्ससेप्सनल सिनर्जी)’’ की ओर बढ़ने की संभावनाओं का सारांश प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंच चलने पर हम मानवता का इतिहास फिर से लिख सकते हैं तथा प्रत्येक मील दर मील बढ़ने पर यह ग्रह बेहतर स्थान बन सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और चीन मिलकर कई मीलों का रास्ता पार कर सकते हैं। कई मील साथ चलने पर दो देश आगे ही नहीं बढ़ते बल्कि समस्त एशिया तथा मानवता प्रगति तथा समन्वय की ओर अग्रसर होती है।
भारत और चीन की बहुसंख्यक जनसंख्या का उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत और चीन की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का करीब 35 प्रतिशत है तो भारत और चीन के सम्बंध मजबूत होने पर विश्व के 35 प्रतिशत लोग और करीब आते हैं; भारत और चीन के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ता है तो विश्व की 35 प्रतिशत जनसंख्या में गुणवत्ता परक परिवर्तन होता है। भारत और चीन के भावी सम्बंधों के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारे सम्बंध महज अंकगणित से काफी दूर तक के हैं। इनके बीच अनूठी केमिस्ट्री है जो निर्धारक क्षण बना सकते हैं।
सम्बंधों की प्रकृति का खुलासा करते हुये उन्होंने कहा कि “हमारे सम्बंधों की केमिस्ट्री तथा अंकगणित मुझे यह आश्वस्त करता है कि हम मिलकर इतिहास रच सकते हैं तथा समस्त मानव जाति के लिये बेहतर कल का सृजन कर सकते हैं।”
Interacted with Chinese journalists. I shared- India & China are bound by history, connected by culture & inspired by rich traditions.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2014
If I have to describe potential of India-China ties I will say- INCH (India & China) towards MILES (Millennium of Exceptional Synergy)!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2014
Arithmetically, when India & China gain, a significant percentage of world’s population gains. But, our relation is beyond plain arithmetic.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2014
Unique chemistry between India & China can script history & create a better tomorrow for the entire humankind. http://t.co/QhRkl7DNHP
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2014