पीएमइंडिया
Your Excellency, मेरी छोटी बहन, प्रधानमंत्री ताकाइची जी
दोनों देशों के business leaders,
नमस्कार,
कोनिचि वा
भारत-जापान जॉइन्ट इकनॉमिक फोरम में आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
आप में से कई कम्पनियाँ भारत के साथ लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं। कुछ तो सौ साल से पहले से हैं।
और जो नए साथी इस फोरम के साथ जुड़ रहें हैं,
मैं उन्हे भारत-जापान सक्सेस स्टोरी का भाग बनने पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
Friends,
भारत-जापान संबंध वाकई बहुत स्पेशल हैं।
हमारी इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप की सफलता के कई उज्ज्वल उदाहरण हैं।
अभी अभी हमने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुज़ुकी के नए प्लांट का उद्घाटन किया।
आज पूरे विश्व में सुजुकी की दो-तिहाई cars भारत में बनती हैं, और 100 से अधिक देशों को एक्सपोर्ट होने जा रहीं हैं।
प्रधानमंत्री ताकाइची, मुझे बताया गया है कि आपको मोटर बाइक का बहुत शौक है।
हमें बहुत खुशी है कि कावासाकी, यामाहा और होंडा की बाइक्स भी भारत में आज विश्व भर में एक्सपोर्ट होती हैं।
इसी तरह, एयर-कन्डिशनर्स हो या पावर-ग्रिड इक्विप्मेन्ट प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग हो या मेडिकल टेक्नॉलजी जब जापान की एक्स्पर्टीज़ और इनवेस्टमेंट भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़ती है, तो पूरी दुनिया को फायदा होता है।
Friends,
आज आर्थिक दुनिया सप्लाइ चेन में रुकावटें, ट्रेड में अनिश्चितता और ग्लोबल डिमांड में गिरावट से जूझ रही है।
लेकिन जैसे कहा जाता है-
“when the going gets tough, the tough get going”
भारत विश्व की fastest growing मेजर ईकानमी है।
पिछले फाइनैन्शल ईयर में भारत की GDP ग्रोथ 7.7 पर्सेन्ट रही।
इतना ही नहीं, पिछले 12 वर्षों में हम भारत में “काइ-ज़ेन” फिलासफी, यानि continuous improvement अपनाते हुए, अपनी इकनॉमिक DNA को ट्रांसफॉर्म कर रहें हैं।
कुछ ही महीने पहले, हमने टैक्सेशन, गवर्नेन्स और Ease Of Doing Business के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स किए।
हम हर क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं।
और कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में इंसेंटिव्स दे रहे हैं, जिसका लाभ आप सभी उठा सकते हैं।
और यही कारण है कि, लगातार पिछले 4 वर्षों से, Japan Bank for International Cooperation (जे. बी. आई. सी.) का सर्वे दिखाता है, कि भारत जापानी बिजनस के लिए most ‘promising’ destination रहा है।
आज मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूँ, मेरा ऑफिस, यानी PMO का दफ़्तर, एक dedicated japan business week का आयोजन करेगा। इसमें PMO के वरिष्ठ अफसर, आपके साथ विचार-विमर्श करेंगे,बैठेंगे, आपकी समस्याओं को समझने के लिए, और ease of doing business और बढ़ाने के लिए आपसे पूरे मन से चर्चा करेंगे।
Friends,
आज प्राइम मिनिस्टर ताकाइची और मैंने अपने साझेदारी को और भी गतिशील और और भी गहरा करने का निर्णय लिया।
हमने इकनॉमिक सिक्युरिटी, AI, डिफेन्स, हेल्थ जैसे अनेक विषयों पर एग्रीमेंट किए, जिससे यह पार्ट्नर्शिप फ्यूचरिस्टिक और limitless बन जाएगी।
हमारी सरकारों के बीच स्ट्रेटीजिक सिनर्जी है, confidence है और सबसे बड़ी बात, क्लेरिटी है।
अब इसे outcomes में बदलने की जिम्मेदारी आप सभी पर है।
Friends,
आप सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है, कि अगले एक दशक में जापान से भारत में निवेश 10 trillion येन के टार्गेट को भी पार करे।
और भारत में जापानी कम्पनीस की संख्या भी 10 वर्ष में डबल हो जाए।
Friends,
मैं आपके समक्ष एक vision रखना चाहता हूँ।
मैं एक ऐसा विश्व देखता हूँ,
जहां जापान की टेक्नॉलजी और भारत का market potential मिलकर, सेमीकन्डक्टर, फार्मा और क्रिटिकल मिनेरल्स में, दुनिया को रिज़िल्यन्ट सप्लाइ चेन्स प्रस्तुत करें, दे।
जहां जापान का कैपिटल और भारत की ऐम्बिशन मिलकर, शिपबिल्डिंग, मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी में नई ग्लोबल लीडर्शिप तैयार करें।
जहाँ भारत और जापान के स्टार्टअप्स से, AI, quantum और बाइओ-टेक में, विश्व के नेक्स्ट जनरेशन सोल्युशंस आयें।
और एरोस्पेस और डिफेन्स में अभूतपूर्व सहयोग से हम ग्लोबल सिक्युरिटी में योगदान मजबूत करें।
Friends,
आइए, ट्रस्ट और ऑप्टिमिज़म से भरी इस साझेदारी से,
म्यूचूअल ग्रोथ और ग्लोबल गुड का मार्ग प्रशस्त करें।
जैसे टोयोटा वाले कहते हैं, आइए मिलकर
“Let’s go places”
बहुत-बहुत धन्यवाद।
***
MJPS/SS/VJ
My remarks during the India-Japan Joint Economic Forum. https://t.co/dhFvUo0YET
— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2026
भारत-जापान संबंध वाकई बहुत special हैं।
— PMO India (@PMOIndia) July 2, 2026
हमारी economic partnership की सफलता के कई उज्ज्वल उदाहरण हैं: PM @narendramodi
जब जापान की expertise और investment भारत के speed और scale के साथ जुड़ती है, तो पूरी दुनिया को फायदा होता है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) July 2, 2026
आज प्राइम मिनिस्टर ताकाइची और मैंने अपनी साझेदारी को और भी गतिशील और गहरा करने का निर्णय लिया।
— PMO India (@PMOIndia) July 2, 2026
हमने economic security, AI, defence, health जैसे कई विषयों पर agreement किए, जिससे यह partnership futuristic और limitless बन जाएगी: PM @narendramodi
Addressed the India-Japan Joint Economic Forum along with Prime Minister Sanae Takaichi. It was gladdening to interact with business leaders from both countries, whose enterprise and innovation continue to add new momentum to the India-Japan economic partnership.… pic.twitter.com/hGXrYcDBw7
— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2026