Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत ने अफगानिस्‍तान में बंदी बनाये गये फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई सुनिश्चित कराई


भारत ने पिछले आठ महीनों से अफगानिस्‍तान में बंदी बनाये गये ईसाई पादरी फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई सुनिश्चित कर ली है।

इस खबर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, “अफगानिस्‍तान में बंदी बनाये गये भारतीय ईसाई पादरी फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई पर मैं बेहद खुश हूं। मैंने फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार से बातचीत की। उनके परिवार को आठ महीने तक बंदी रहने के बाद उनकी सुरक्षित वापसी की सूचना दे दी है।”