Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ा


कल आए भूकंप के कारण देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जिन लोगों की जान गई है उनके परिजनों को राष्‍ट्रीय आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए का बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा राष्‍ट्रीय आपदा राहत कोष के दिशानिर्देशों में संशोधन के निर्णय के बाद यह घोषणा की गई है और प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्‍यु के मामले में मुआवजे की राशि 1.5 लाख रुपए से बढ़ा कर 4 लाख रुपए कर दी गई है।

उपरोक्‍त राशि मृत व्‍यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मिलने वाले दो लाख रुपए के अतिरिक्‍त है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है।