Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत में जर्मन को अतिरिक्‍त विदेशी भाषा तथा जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जर्मनी के संघीय विदेश कार्यालय के बीच संयुक्‍त आशय की घोषणा पर हस्‍ताक्षर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप केन्‍द्रीय विद्यालयों में जर्मन को अतिरिक्‍त विदेशी भाषा के रूप में प्रोत्‍साहित करने तथा जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और जर्मनी के संघीय विदेश कार्यालय के बीच संयुक्‍त आशय की घोषणा पर हुए हस्‍ताक्षर को स्‍वीकृति दे दी।

संयुक्‍त आशय की घोषणा से भारत और जर्मनी के बीच वर्तमान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और यह दोनों देशों के कानूनों, नीतियों और नियमों के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होगी।