Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भूकंप के ताजा झटकों के बाद प्रधानमंत्री ने स्‍थिति का जायजा लिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेपाल और भारत के कुछ हिस्‍सों में भूकंप के ताजा बड़े झटकों के बाद एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में स्‍थिति का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य त्‍वरित गति से चलाए जा सकें।