Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंडिमंडल ने सशस्‍त्र सेवा मुख्‍यालय सिविल सेवा में नियमित आधार पर प्रधान निदेशक के सात पदों और निदेशक के 36 पदों के सृजन का अनुमोदन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल समिति ने सशस्‍त्र सेवा मुख्‍यालय सिविल सेवा रक्षा मंत्रालय की पुनर्सरंचना के एक अंग के रूप में नियमित आधार पर प्रधान निदेशक के सात पदों और निदेशक के 36 पदों के सृजन का अनुमोदन किया।

एएफएचक्‍यू में नियमित पदों के सृजन से संवर्ग में स्‍टेगनेशन की स्थिति समाप्‍त हो जाएगी। यह बेहतर संवर्ग प्रबंधन के हित में होगा और इससे सेवा की दक्षता में सुधार आएगा। यह एक ऐसा नवोन्‍वेशी उपाय है, जिस पर कोई अतिरिक्‍त लागत नहीं आएगी, बल्कि इससे संवर्ग प्रबंधक के महती लाभ प्राप्‍त होंगे।

‘‘यथावत् पदोन्‍नति के स्‍थान पर नियमित पदों के सृजन से संवर्ग प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। नियमित पदों पर उच्‍च्‍तर दायित्‍व सौंपे जाने के कारण एएफएचक्‍यू सिविल सेवा अधिकारियों के संबंध में उच्‍चतर उत्‍पादकता और दायित्‍व दृष्टिगोचर होंगे।