Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल कोसाइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मोरक्को के बीच सहयोग के लिए समझौता-दस्तावेज के बारे में अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल को साइबर सुऱक्षा के क्षेत्र में भारत और मोरक्को के बीच सहयोग के लिए समझौता-दस्तावेज के बारे में अवगत कराया गया। समझैता-दस्वावेज पर 25 सिंतबर, 2018 को हस्ताक्षर किये गये थे।

समझौता-दस्तावेज का उद्देश्य भारत और मोरक्को के बीच सुरक्षा संबंधी घटनाओं की पहचान, हल और रोकथाम में अनुभव तथा ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए नजदीकी सहयोग को प्रोत्साहित करना है। समझौता-दस्तावेज को लागू करने के परिणामस्वरूप साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मोरक्को के साथ संस्थागत तथा क्षमता निर्माण के जरिए महत्वपूर्ण पारस्परिक लाभ प्राप्त होंगे।