Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को इंडोनेशिया और किर्गिज गणराज्य के साथ युवा एवं खेल मामलों में सहयोग के लिए एमओयू की जानकारी दी गई


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत और इंडोनेशिया एवं किर्गिज गणराज्य के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) से अवगत कराया गया।

(क) युवा एवं खेल मामलों में सहयोग के लिए इंडोनेशिया और
(ख) युवा विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए किर्गिज गणराज्‍य के साथ एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं।

एमओयू के तहत इंडोनेशिया और किर्गिज गणराज्य के साथ यूथ एक्‍सचेंज प्रोग्राम आयोजित करने और युवा एवं खेल संबंधी अन्‍य मामलों में सहयोग करने की परिकल्‍पना की गई है।

अंतरराष्‍ट्रीय यूथ एक्‍सचेंज प्रोग्राम युवाओं के बीच विचारों, मूल्‍यों एवं संस्‍कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है और युवाओं में अंतरराष्‍ट्रीय नजरिया विकसित करने में मदद करता है। साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से शांति एवं सामंजस्‍य को बढ़ावा मिलता है और विभिन्‍न देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बल मिलता है। युवा एवं खेल संबंधी अन्‍य मामलों में सहयोग से सहभागी देशों में युवाओं के विकास और खेलों को प्रोत्‍साहित करने में भी मदद मिलती है।

युवा एवं खेल के क्षेत्र में द्विपक्षीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों से होने वाले लाभ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी युवाओं के लिए समान रूप से उपलब्‍ध होंगे।

युवाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए चयन वस्‍तुनिष्‍ठ एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और एमओयू के तहत आयोजित कार्यक्रमों के परिणाम सार्वजनिक छानबीन के लिए खुले रहेंगे।

युवाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य कार्यक्रमों से युवाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय नजरिया विकसित करने और उनके ज्ञान एवं विशेषज्ञता को समृद्ध करने में मदद मिलेगी।