Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं संचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारत और अंगोला के बीच समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं संचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारत और अंगोला के बीच समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्‍य ई-गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए मानव संसाधन विकास, सूचना सुरक्षा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, हार्डवेयर निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी युक्‍त साफ्टवेयर उद्योग, टेली मेडिसिन आदि के क्षेत्रों में निकट सहयोग को बढ़ावा देना है।

पृष्‍ठभूमि:

इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय(मैती) सहयोग के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय फ्रेम वर्क के अंतर्गत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के क्षेत्र में आसन्‍न एवं अग्रणी क्षेत्रों में क्षेत्रों में अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य है। मैती ने आईसीटी के क्षेत्र में निकट सहयोग एवं सूचना के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्‍न देशों के समकक्ष संगठनों/एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापन एवं करार निष्‍पादित किए हैं। विभिन्‍न देशों के साथ सहयोग को और बढ़ावा देने विशेषकर ‘डिजिटल  इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’आदि जैसी भारत सरकार की विभिन्‍न नई पहलों के विशेष मद्देनज़र इसको और बढ़ावा देना है, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हितों के दृष्टिगत व्‍यावसायिक अवसरों का पता लगाने की जरूरतों में वृद्धि हुई है।

मैती ने ई-गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए मानव संसाधन विकास, सूचना सुरक्षा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, हार्डवेयर निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी युक्‍त साफ्टवेयर उद्योग, टेली मेडिसिन आदि जैसे आईटीसी क्षेत्रों में केन्‍द्रीयकृत सहयोग के लिए एक विस्‍तृत समझौता ज्ञापन किया है। विदेश राज्‍य मंत्री श्री एम. जी. अकबर के दौरे के दौरान मैती, भारत सरकार तथा श्री डोमिंगोज कस्‍टोडोओ वीयरा लोप्‍स, सेक्रेटरी ऑफ स्‍टेट और इंटरनेशनल कॉरपोरेशन और अंगोलियाई समुदाय ने दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, अंगोला सरकार की ओर से विचार-विमर्श के उपरांत इस पर हस्‍ताक्षर किए गये।