Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और ब्राजील के बीच समझौते से अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और ब्राजील के बीच मई 2018 में हुए समझौते से अवगत कराया गया।

भारत और ब्राजील के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अंतर्गत नवोन्‍मेष में सहयोग हेतु द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गये थे। इसका उद्देश्‍य जैव-प्रौद्योगिकी शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में ठोस रणनीतिक योजना विकसित करना है।

सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं-

जैव औषधि और स्‍वास्‍थ्‍य, विशेषकर जैव आधारित उत्‍पाद।

कृषि प्रजनन अभ्‍यास।

जैव ईंधन और जैव ऊर्जा।

नैनो प्रौद्योगिकी और जैव यंत्र विन्‍यास।

जैव विविधता और वर्गीकरण विज्ञान।