Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को प्रयुक्त विज्ञान एवं औद्योगिक प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और दक्षिण कोरिया के बीच समझौता-ज्ञापन के विषय में अवगत कराया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिमंडल बैठक को प्रयुक्त विज्ञान एवं औद्योगिक प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और दक्षिण कोरिया के बीच समझौता-ज्ञापन के विषय में अवगत कराया गया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जब भारत की यात्रा पर आये थे, उस दौरान नई दिल्ली में 9 जुलाई, 2018 को समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे।

समझौता-ज्ञापन का लक्ष्य एवं उद्देश्य प्रयुक्त विज्ञान एवं औद्योगिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को प्रोत्साहन देना है। इसका उद्देश्य सतत विकास को प्रोत्साहन देना और जीवन-गुणवत्ता को बढ़ाना है।