Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल को भारत और जापान के बीच रेशम कीट और रेशम उद्योग के क्षेत्र में सहयोग आधारित अनुसंधान के लिए सहमति-पत्र के बारे में बताया गया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और जापान के बीच रेशम कीट और रेशम उद्योग के क्षेत्र में केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी), भारत और नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एग्रो-बॉयोलॉजिकल साइंसेस (एनआईएएस), जापान के बीच सहयोग आधारित अनुसंधान के लिए सहमति-पत्र के बारे में बताया गया।

भारतीय कटिबंधीय क्षेत्र की स्‍थितियों के लिए उपयुक्‍त रेशम कीट के प्रोलीफिक बीवोल्‍टाइन हाइब्रिड विकसित करने के लिए एक सहयोग आधारित अनुसंधान की शुरूआत को लेकर सीएसबी और एनआईएएस के बीच 11 नवम्‍बर, 2016 को सहमति-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए गए थे। यह सहमति-पत्र वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय प्रकृति का है। इससे प्रोलीफिक हाइब्रिड रेशम कीट विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे निर्माण क्षमता में सुधार होने के साथ-साथ भारतीय रेशम उद्योग की गुणवत्‍ता बढ़ेगी तथा इससे रेशम और रेशम उत्‍पादों के निर्यात में भी वृद्धि होगी।

ऐसी उम्‍मीद है कि सहमति-पत्र के बाद, भारतीय वस्‍त्र और परिधान उद्योग विश्‍वस्‍तरीय रेशम और रेशम उत्‍पादों को तैयार करने में समर्थ होगा। गुणवत्‍ता और उत्‍पादकता में सुधार के बल पर अंतत: रेशम उत्‍पादों का निर्यात बढ़ेगा।