पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल को संयुक्त अरब अमीरात की फैडरल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी-भूमि और समुद्र के साथ रेल क्षेत्र में हुए तकनीकी सहयोग समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया। समझौता ज्ञापन पर 10 फरवरी, 2018 को हस्ताक्षर किये गये थे।
समझौता ज्ञापन से निम्नलिखित क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग हो सकेगा:-
लाभ
समझौता ज्ञापन से भारतीय रेलवे को रेल क्षेत्र में नवीनतम विकास और जानकारी को बांटने तथा उसके बारे में बातचीत करने के लिए एक मंच मिलेगा। समझौता ज्ञापन से जानकारी का सरलता से आदान-प्रदान हो सकेगा, विशेषज्ञों की बैठकें हो सकेंगी, सेमिनार तकनीकी यात्राएं तथा संयुक्त रूप से मंजूर सहयोग की परियोजनाओं का कार्यान्वयन हो सकेगा।
पृष्ठभूमि
रेल मंत्रालय ने रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए विभिन्न विदेशी सरकारों और राष्ट्रीय रेलवे के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये है। अन्य क्षेत्रों के अलावा सहयोग के पहचाने गये क्षेत्रों में हाई स्पीड गलियारा (कॉरिडोर), वर्तमान रूटों की स्पीड में वृद्धि, विश्व स्तर के स्टेशनों का विकास, भारी ढुलाई कार्यों और रेल बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण शामिल हैं। रेलवे की टेक्नोलॉजी और कार्यों के क्षेत्रों में हुए विकास संबंधी सूचना के आदान-प्रदान, जानकारी को बांटने, तकनीकी यात्राओं, प्रशिक्षण और सेमिनारों तथा आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन करके सहयोग को हासिल किया जा सकता है।