Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतर्देशीय संगठित अपराध की रोकथाम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतर्देशीय संगठित अपराध की रोकथाम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन को पूर्वव्यापी प्रभाव से मंजूरी दी है।

प्रस्तावित समझौता ज्ञापन सूचना, विशेषज्ञता, अनुभव आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत बनाएगा।

यह समझौता ज्ञापन उन सभी मामलों से निपटने के लिए प्रभावी फ्रेमवर्क है जिनके लिए पहचाने गए क्षेत्रों में संवाद और सहयोग अपेक्षित है।

आपसी सहयोग से दोनों देशों के बीच संस्थागत संवाद को सुविधा मिलेगी। इस समझौते ज्ञापन के लागू होने से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और संगठित अपराध से निजात पाने में सहायता मिलेगी।