Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय अपराधों या मुकाबला करने और गंभीर संगठित अपराध से निपटने के लिए सहयोग और सूचना आदान-प्रदान पर भारत तथा ब्रिटेन और उत्‍तरी आयरलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतराष्‍ट्रीय अपराधों से मुकाबला करने और गंभीर संगठित अपराध से निपटने के लिए सहयोग और सूचना आदान-प्रदान पर भारत तथा ब्रिटेन और उत्‍तरी आयरलैंड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दे दी है।

भारत और ब्रिटेन के बीच अपराध से हुई प्राप्‍तियों तथा अपराध के उपायों (करेंसी ट्रांसफर शामिल अपराध सहित) तथा आतंकवादी कोषों की खोज, रोक और जब्‍ती के लिए पहले से ही समझौता है। इस समझौते पर 1995 में हस्‍ताक्षर किए गए थे। दोनों देश अंतराष्‍ट्रीय अपराध और गंभीर संगठित अपराधों से लड़ने में सहयोग को मजबूत बनाना चाहते हैं। इस समझौता ज्ञापन से सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत होगा और पारस्‍परिक रूप से लाभकारी होगा।