पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स (आईएआईएस), बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमएमओयू) में हस्ताक्षरकर्ता के रूप में आईआरडीएआई के प्रवेश को अपनी पूर्वव्यापी मंजूरी दी है।
इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स बीमा पर्यवेक्षकों के बीच सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक ढांचा है। इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स, बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ सूचना अनुरोधों को संभालने की प्रक्रिया के क्षेत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं के सहयोग संबंधी इरादों का एक बयान है। वित्तीय बाजार के बढ़ते एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय बीमा कंपनियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बीमा उद्योग के पर्यवेक्षकों के बीच परस्पर सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान की आवश्यकता बढ़ गई है। इस पृष्ठभूमि में आईआरडीएआई इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ इंश्योरेंस सुपरवाइजर्स (आईएआईएस), बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन का एक हस्ताक्षरकर्ता सदस्य बन गया है। किसी भी द्विपक्षीय समझौते के अभाव में आईएआईएस, एमएमओयू सीमा पार मामलों में बीमा कंपनियों की देखरेख के संबंध में हस्ताक्षरकर्ता प्राधिकरणों के बीच सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक औपचारिक आधार प्रदान करता है। आईएआईएस एमएमओयू का दायरा मौजूदा समझौतों से कहीं अधिक व्यापक है क्योंकि यह समझौता धन शोधन निरोधक (एएमएल) और आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबला (सीएफटी) के तहत बीमा मध्यस्थ जैसे अन्य विनियमित संस्थाओं की निगरानी भी सुनिश्चित करता है।