Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने आतंकवाद से निपटने पर एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना के लिए भारत और मोरक्को के बीच समझौते को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने आतंकवाद से निपटने पर एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की स्थापना के लिए भारत और मोरक्को के बीच समझौते को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस संयुक्त कार्य समूह की स्थापना होने पर आंतकवादी हमले से संबंधित मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। आंतकवादी गतिविधियों के बारे में सूचना प्राप्त करने अथवा उसके आदान-प्रदान में यह समझौता एक आधार के रूप में काम करेगा।