पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आन्ध्र प्रदेश में केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। आन्ध्र प्रदेश केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना विजयनगरम जिले के रेल्ली गांव में की जाएगी, जैसा कि आन्ध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 (2014 का नम्बर 6) की 13वीं अनुसूची में निर्दिष्ट है। मंत्रिमंडल ने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के पहले चरण के परिव्यय के लिए 420 करोड़ रुपये की धनराशि की भी मंजूरी दी है।