पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर भारत और मोरक्को के बीच समझौते को अपनी स्वीकृति दे दी है।
लाभ :
यह समझौता भारत और मोरक्को के बीच अपराध की जांच तथा अभियोजन, रोकथाम, अपराध से हुई प्राप्तियों और अपराध के साधनों की जब्ती तथा अपराध के तरीकों से निपटने में व्यापक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य अपराध की जांच और अभियोजन को अधिक कारगर बनाना तथा समाज के लिए आवश्यक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना है। यह समझौता संगठित अपराधियों और आतंकवादियों के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करने में सहायता देगा और परिणामस्वरूप आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उचित नीतिगत निर्णय लिए जा सकेंगे।