पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने (i) इंटर-बैंक स्थानीय करेंसी क्रेडिट लाइन करार और (ii) ब्रिक्स इंटर-बैंक सहयोग व्यवस्था के अंतर्गत एग्जिम बैंक द्वारा केडिट रेटिंग से संबंधित सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। चूंकि करार और एमओयू अम्बरेला समझौते हैं और इनका स्वरूप गैर-बाध्यकारी है, एग्जिम बैंक के निदेशक मंडल को उनके फ्रेम वर्क के भीतर एकल करार एवं वचनबद्धता के निमित किसी भी लेन-देन तथा फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है।
प्रभाव
ये करार पारस्परिक हितों के भीतर बहुपक्षीय इंटरएक्शन को बढ़ावा देंगे जिससे ब्रिक्स राष्ट्रों के साथ राजनीतिक आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।
करार पर हस्ताक्षर होने के फलस्वरूप एग्जिम बैंक को सीडीएस, वीईबी और बीएमडीईएस जैसी बृहद विकास वित्त संस्थाओं के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय मंच हासिल हो जाएगा। एग्जिम बैंक उचित समय पर इस अम्बरेला करार का इस्तेमाल करते हुए अपने कारोबार के लिए संसाधन जुटाने के निमित इन सदस्य संस्थानों में से किसी के भी साथ द्विपक्षीय करार कर सकेगा। वाणिज्यिक शब्दों में किन्हीं दो सदस्य संस्थाओं (उदाहरणार्थ भारत और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा सह वित्त पोषण के लिए मौका पड़ने पर दोनों संस्थाओं से एकल करेंसी में वित्त-पोषण संभव हो सकेगा।
पृष्ठभूमि
एग्जिम बैंक भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का वित्त पोषण सुविधा प्रदान करने एवं इसका संवर्द्धन करता है। यह प्रौद्योगिकी के आयात-निर्यात उत्पाद विकास, उत्पाद का निर्यात और पोत-लादान पूर्व और पोत-लादान उपरांत अवस्थाओं में निर्यात ऋण और ओवरसीज़ निवेश सहित व्यावसायिक चक्र की विभिन्न अवस्थाओं में प्रतिस्पर्धी वित्त उपलब्ध कराता है।
इंटरबैंक स्थानीय करेंसी क्रेडिट लाइन करार
ब्रिक्स इंटर-बैंक सहयोग व्यवस्था के अंतर्गत स्थानीय करेंसी में ऋण सुविधा प्रदान करने संबंधी प्रारंभिक मूल करार की वैधता पांच वर्ष के लिए थी, जो मार्च, 2011 में समाप्त हो गई। यह स्वाभाविक है कि कतिपय सदस्य बैंकों (जैसे सीडीबी और वीईबी:सीडीबी और बीएनडीईएस) ने 2012 में हस्ताक्षरित मूल करार के अंतर्गत स्थानीय करेंसी वित्त-पोषण के लिए द्विपक्षीय करार कर लिए हैं। यद्यपि वर्तमान शर्तें व्यवहार के अनुकूल नहीं हैं, यदि भविष्य में उपयुक्त अवसर आता है तो उस स्थिति में इसकी विशेषताओं को बरकरार रखना उपयोगी था। एग्जिम बैंक जोखिम का निवारण करने के लिए विभिन्न करेंसियों और स्वैप में ऑफ-शोर बाजार के लिए संसाधन जुटाता है। अम्बरेला करार हस्ताक्षरकर्ताओं के राष्ट्रीय कानूनों, विनियमों और आंतरिक नीतियों के अध्याधीन सदस्य बैंकों के साथ द्विपक्षीय करार एक समर्थकारी विवेक के रूप में कार्य करेगा।
क्रैडिट रेटिंग से संबंधित सहयोग ज्ञापन
यह अन्य बैंक से प्राप्त अनुरोध के आधार पर ब्रिक्स सदस्य बैंकों के बीच क्रैडिट रेटिंग को साझा करने में समर्थ बनाएगा। सीमापार वित्त पोषण से जुड़े ऋण जोखिमों के निवारण के लिए यह एक आदर्श प्रणाली होगी। भविष्य में ऐसी व्यवस्था ब्रिक्स देशों द्वारा वैकल्पिक रेटिंग एजेंसी वाले प्रस्ताव के लिए यह पूर्व सूचना का भी काम करेगा।
4 सितम्बर, 2017 को ब्रिक्स अग्रणी सदस्यों की शियामिन, चीन में हुई शियामिन घोषणा के समय इन करारों/एममोयू का भी उल्लेख किया गया था।