पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उपग्रह एवं प्रक्षेपण यान के लिए टेलीमैट्री एवं टेलीकमांड स्टेशन के परिचालन और अंतरिक्ष अनुसंधान, विज्ञान एवं अनुप्रयोग में सहयोग पर भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी है। इस एमओयू पर 19 जुलाई, 2018 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गये थे।
लाभ:
इस एमओयू से भारत को अपने अंतरिक्ष मिशन एवं प्रक्षेपण यान के लिए ग्राउंड स्टेशन का परिचालन जारी रखने, रखरखाव और उसे बेहतर बनाने के लिए काम जारी रखने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर ब्रुनेई दारुस्सलाम के अधिकारियों एवं छात्रों के प्रशिक्षण के जरिए अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव को साझा करने में मदद मिलेगी।
इस एमओयू के तहत ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ सहयोग से भारत के अंतरिक्ष मिशन एवं प्रक्षेपण यान की मदद के लिए भारतीय ग्राउंड स्टेशन के परिचालन, रखरखाव एवं उन्नयन में मदद मिलेगी। इस प्रकार इससे देश के सभी क्षेत्रों और तबकों को फायदा होगा।
इस एमओयू से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं ग्राउंड स्टेशन के परिचालन में नई अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।