Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने एएआई द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्‍ट्रीय हवाईअड्डा, लखनऊ पर 1899 वर्ग मीटर भूमि के हस्‍तांतरण को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्‍ट्रीय हवाईअड्डे लखनऊ पर 1899 वर्गमीटर भूमि के स्‍थायी हस्‍तांतरण के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

एलएमआरसी को यह भूमि ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्‍टेशन के लिए प्रवेश/निकास संरचना के निर्माण के लिए चाहिए, जो बड़े पैमाने पर सार्वजनिक प्रयोग के लिए जन परिवहन की सार्वजनिक उपयोग परियोजना है। यह आम जनता को बेहतर संपर्कता तथा सुविधाएं प्रदान करेगी।