Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने कश्‍मीर घाटी में कश्‍मीरी प्रवासियों के पुनर्वास के लिए सरकारी नौकरी देने तथा रास्‍ते की आवासीय सुविधा देने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कश्‍मीर घाटी में कश्‍मीरी प्रवासियों के पुनर्वास के लिए सरकारी नौकरी देने तथा रास्‍ते की आवासीय सुविधा देने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर कुल 2,000 करोड़ रूपये का खर्चा आएगा।

अभी पंजीकृत रूप से 62,000 कश्‍मीरी प्रवासी परिवार जम्‍मू, दिल्‍ली, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और देश के अन्‍य हिस्‍सों में रह रहे है।

नये प्रस्‍ताव से भारत सरकार की अतिरिक्‍त सहायता से कश्‍मीरी प्रवासियों को राज्‍य सरकार की 3,000 अतिरिक्‍त नौकरियां मिलेंगी। प्रस्ताव से कश्‍मीरी प्रवासियों के लिए रास्‍ते की आवासीय सुविधा तैयार की जा सकेगी। इनमें ऐसे लोग शामिल होंगे, जिन्‍हें राज्‍य सरकार ने नौकरी दी है या जिन्‍हें नौकरी दी जाएगी।

इससे पहले, 2008 में कश्‍मीर घाटी में प्रवासियों को लौटने में सहायता के लिए 1618.40 करोड़ रूपये का पैकेज घोषित किया गया था।