पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कार्मिक प्रबंधन तथा लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को अपनी स्वीकृति दे दी है।
प्रमुख विशेषताएं :
समझौता ज्ञापन का उद्देश्य शासन संचालन की वर्तमान प्रणाली विशेषकर कार्यबल, कार्यस्थल तथा नौकरी, जनसेवा डिलिवरी, मानव संसाधन प्रबंधन, सार्वजनिक क्षेत्र सुधार, नेतृत्व/प्रतिभा विकास तथा ई-गवर्नेंस/डिजिटल सरकार के क्षेत्र में सुधार करना है।
लाभ :
समझौता ज्ञापन लोक प्रशासन तथा शासन संचालन सुधारों के क्षेत्र में भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग की रूपरेखा प्रदान करेगा।
इसका उद्देश्य लोक प्रशासन, सुशासन तथा जन सेवा सुधार में उत्कृष्टता प्राप्त करना है जिससे अधिक सार्वजनिक दायित्व सुनिश्चित होगा और इसे प्रोत्साहन मिलेगा।
इसका उद्देश्य नवाचारी शिष्ट व्यवहारों का प्रयोग करना भी है, ताकि ऑनलाइन जनसेवा, डिलिवरी सुधार में उत्कृष्टता हासिल की जा सके।