पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और बांग्लादेश के बीच भारत-बांग्लादेश प्रोटोकाल रूट पर कुशियार नदी के आशुगंज-जकीगंज खंड और जमुना नदी के सिराजगंज-दखावा खंड में जहाज के रास्ते के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। अब दोनों देश संयुक्त रूप से आवश्यक खुदाई करेंगे।
यह समझौता ज्ञापन पूर्वोत्तर भारत में कार्गो के संचालन की रसद लागत को काफी कम कर देगा। यह सिलीगुड़ी चिकन नेक कॉरिडोर की भीड़ को भी घटाएगा।