Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने कृषिगत व्‍यवसाय के वातावरण में सुधार के लिए परस्‍पर सहयोग हेतु भारत एवं मालदीव के बीच समझौते को मंजूरी दी


केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने आज कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय और मालदीव गणराज्‍य के मछलीपालन, समुद्री संसाधन एवं कृषि मंत्रालय के बीच समझौते को पूर्व-प्रभाव से अपनी मंजूरी दे दी है। मालदीव के राष्‍ट्रपति के भारत के दौरे के अवसर पर 17 दिसम्‍बर, 2018 को इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये थे।

इस समझौते के परिणामस्‍वरूप कृषि गणना, कृषिगत कारोबार, समन्वित कृषि प्रणाली, सिंचाई, उन्‍नत बीज, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन, अनुसंधान, स्‍थानीय कृषिगत कारोबारों के क्षमता निर्माण, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में उद्यमियों की जानकारी बढ़ाने, जलवायु प्रतिरोधी कृषि प्रणाली विकसित करने, कीटनाशक अवक्षेपों आदि के परीक्षण के लिए सुविधाएं स्‍थापित करने आदि क्षेत्रों में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच परस्‍पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समझौते के तहत सहयोग की योजना तैयार करने, पक्षों द्वारा निर्धारित कार्यों को लागू करने और निर्धारित क्रियाकलापों के कार्यान्‍वयन के बारे में संकेत देने के लिए एक संयुक्‍त कार्य समूह गठित किया जायेगा।