Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने कृषि एवं खाद्य उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और यूक्रेन के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं खाद्य उद्योग के क्षेत्र मे सहयोग के लिए यूक्रेन सरकार और भारत के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्‍तावित समझौते में कृषि एवं खाद्य उद्योग के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। दोनों देशों को प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक संयुक्‍त कार्य समूह गठित किया जायेगा। यह समूह चयनित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की योजना पर विचार-विमर्श करके उसकी रूपरेखा तैयार करेगा और पक्षों द्वारा निर्धारित कार्यों के कार्यान्‍वयन की निगरानी करेगा। इस कार्य समूह की बैठक बारी-बारी से भारत और यूक्रेन में कम-से-कम दो वर्ष में आयोजित होगी। यह समझौता इसपर हस्‍ताक्षर की तिथि प्रभावी होगा और पांच वर्ष की अवधि के लिए लागू रहेगा। इसे अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए स्‍वत: बढ़ाया भी जा सकता है। किसी भी पक्ष से इस समझौते को निरस्‍त करने के आशय की अधिसूचना की प्राप्ति की तिथि से 6 माह के बाद समझौते को निरस्‍त किया जा सकता है।