Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को अपनी स्वीकृति दे दी है।

लाभः

भारत और जापान के बीच खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग से दोनों देशों के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को परस्पर लाभ मिलेगा। इससे दोनों देशों में खाद्य प्रसंस्करण में श्रेष्ठ व्यवहारों की समझदारी बढ़ेगी और गुणवत्ता के साथ बाजार पहुंच खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के सुधार में सहायता मिलेगी। सहयोग ज्ञापन से नवाचारी तकनीक और प्रक्रियाओं को अपना कर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र बेहतर होगा। इससे श्रेष्ठ व्यवहारों और बेहतर बाजार तक पहुंच बनाकर देश में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ाने में मदद मिलेगी।